Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पंजाब में बीएसएफ चौकी पर गोलीबारी, घुसपैठियों को खदेड़ा

Published

on

पंजाब

Loading

पंजाबगुरदासपुर (पंजाब)| उत्तरी पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटी सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) चौकी पर गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ जवान जवाबी कार्रवाई में गुरदासपुर के चकरी गांव से आठ से 10 घुसपैठियों को खदेड़ने में कामयाब रहे।

सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी रात लगभग दो बजे शुरू हुई। बीएसएफ जवानों ने हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर्स (एचएचटीआई) का इस्तेमाल कर सीमा पर आठ से 10 लोगों के होने का पता लगाया। ये घुसपैठिए सीमा पार कर चुके थे लेकिन कांटेदार बाड़ के पीछे थे।

बीएसएफ अधिकारी ने बताया, “उन्होंने बीएसएफ चौकी पर गोलीबारी की। हमारे जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई कर गोलीबारी की जिससे घुसपैठियों को वापस लौटना पड़ा। आज (सोमवार) सुबह क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।”

गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर में हालिया आतंकवादी हमलों के बाद सेना द्वारा पीओके में किए गए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending