Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब के मुख्यमंत्री पर एक व्यक्ति ने फेंका  जूता

Published

on

Loading

पंजाब के मुख्यमंत्री पर एक व्यक्ति ने फेंका  जूता

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को लांबी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। चंडीगढ़ से करीब 250 किमी दूर यह घटना रत्ताखेरा गांव में हुई। यह 89 वर्षीय मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है।

बादल के सुरक्षा कर्मचारियों ने गुरबचन सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।

यह पता चला है कि सिंह हाल में गुरु ग्रंथ साहिब के अपवित्र किए जाने के मामले में दोषियों को पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा नहीं पकड़े जाने से नाराज था।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending