Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुख्यमंत्री बादल परिवार ने पैतृक गांव में डाले वोट

Published

on

Loading

मुख्यमंत्री बादल परिवार ने पैतृक गांव में डाले वोट

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा बहू व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को अपने पैतृक बादल गांव में वोट डाला। यह लंबी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री करते हैं।

बादल (89) और उनके परिवार के सदस्य कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के मतदान केंद्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वोट डालने के बाद कहा, “हम आसानी से जीतेंगे। पंजाब शांति और विकास चाहता है।”

लंबी विधानसभा सीट पर बादल का मुकाबला पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी (एएपी) के उम्मीदवार जरनैल सिंह से है।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, “इस बार हम बेहतर जीत दर्ज करेंगे। अमरिंदर सिंह की जमानत जब्त हो जाएगी।”

बादल के बड़े भाई गुरदास बादल पहले ही वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री के भतीजे और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल (गुरदास बादल के बेटे) ने भी इसी मतदान केंद्र पर वोट डाला।

वर्ष 2007 से पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से कड़ी चुनौती मिल रही है।

सुखबीर बादल को जलालाबाद विधानसभा सीट पर दो सांसदों भगवंत मान (आप) और रवनीत सिंह बिट्टू (कांग्रेस) से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending