Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बादल के खिलाफ लांबी से चुनाव लड़ेंगे अमरिंदर

Published

on

Loading

बादल के खिलाफ लांबी से चुनाव लड़ेंगे अमरिंदरचंडीगढ़ | क्रिके टर से राजनीतिक नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी में शामिल होने से उत्साहित कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की कि उसके प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनके (बादल के) पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र लांबी से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने यह भी घोषणा की कि लुधियाना से उसके लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्ट पंजाब के उप मुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सुखबीर जलालाबाद से विधायक हैं। बिट्टू प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र हैं।

कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने नई दिल्ली में सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने दोनों सीटों के लिए अमरिंदर और बिट्ट के नामों पर मुहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि चार बार भाजपा के सांसद रह चुके सिद्धू अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सिद्धू ने नई दिल्ली में सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए घर आने जैसा है और वह एक ‘जन्मजात कांग्रेसी’ हैं।

आम आदमी पार्टी ने संगरूर से अपने लोकसभा सांसद भगवंत मान और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को क्रमश: सुखबीर बादल और प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद और लांबी से मैदान में उतारा है। इससे इन दोनों सीटों पर मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण बन गया है।

लांबी को अपना कर्मभूमि बताते हुए अमरिंदर ने सोमवार को कहा कि वह ‘पंजाब के लोगों पर विगत दस वर्षो में बादल द्वारा किए गए अत्याचार और बर्बरता के लिए इन्हें सबक सिखाएंगे।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह धर्म ग्रंथों की बेअदबी के सभी मामलों की विस्तृत जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने पर बादल को दंडित करेंगे।

यहां से 50 किलोमीटर दूर चमकौर साहिब में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि पटियाला (जहां से वह फिर चुनाव लड़ रहे हैं) उनकी पारंपरिक सीट और जन्मभूमि है और जहां उनकी भावनात्मक जड़ें हैं।

अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने “लांबी को कर्मभूमि के रूप में चुना है, क्योंकि बादल परिवार को उनके सभी अपराधों और बुरे कामों के लिए सजा देने के लिए मैं पंजाब के लोगों के प्रति वचनबद्ध हूं।”

कांग्रेस नेता ने आप नेतृत्व, विशेष रूप से उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने कहा, “पंजाबियों के हितों की कीमत पर अपने हितों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल राज्य में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।”

रैलियों और आम सभाओं में पगड़ी पहनने की कोशिश कर खुद को एक सिख पंजाबी के रूप में पेश करने के केजरीवाल के प्रयासों की निंदा करते हुए अमरिंदर ने लोगों को उनकी फालतू चालबाजियों में नहीं की सलाह दी।

कांग्रेस नेता ने कहा, “वह एक झूठा है और पंजाब की सत्ता हड़प कर मुख्यमंत्री बनना चाहता है।”

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए अगले 4 फरवरी को मतदान होगा।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending