Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमरिंदर का लांबी से चुनाव लड़ना बादल की मदद के लिए : केजरीवाल

Published

on

Loading

Arvind-Kejriwal

                            Arvind-Kejriwal

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लांबी से चुनाव लड़ने का फैसला किया है ताकि वह सूबे के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की चुनाव जीतने में मदद कर सकें। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अमरिंदर सिंह ने यह कहकर ‘पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है’ कि वह अपनी पारंपरिक सीट पटियाला के साथ-साथ लांबी से भी चुनाव लड़ेंगे।

लांबी प्रकाश सिंह बादल का निर्वाचन क्षेत्र है।

केजरीवाल ने कहा कि अमरिंदर सिंह और बादल के बीच ‘समझौता’ हुआ है जिसके बाद अमरिंदर ने लांबी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया ताकि अकाली विरोधी वोटों में सेंध लगाकर बादल को जितवाया जा सके।

आम आदमी पार्टी ने लांबी सीट से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

केजरीवाल ने पूछा कि अमरिंदर सिंह दो निर्वाचन क्षेत्रों से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं और वह बादल को सीधे चुनौती क्यों दे रहे हैं जबकि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं किया?

केजरीवाल ने कहा, “सभी को पता है कि जरनैल सिंह का चुनाव प्रचार बढ़िया चल रहा है। ऐसे में बादल ने अमरिंदर सिंह से लांबी से चुनाव लड़ने का आग्रह किया ताकि अकाली विरोधी वोट विभाजित हो सके।”

आम आदमी पार्टी नेता ने अमरिंदर और बादल की लड़ाई को ‘दोस्तान मैच’ करार देते हुए कहा, “जरनैल सिंह जीतेंगे फिर चाहे लांबी में जो भी चल रहा हो..और आपको यहां से इस तरह से बाहर निकाला जाएगा कि आपको यह पूरी जिंदगी याद रहेगा।”

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending