Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब : किसानों के पक्ष में कांग्रेस का ‘रेल रोको’ आंदोलन

Published

on

चंडीगढ़,कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं,केंद्र सरकारों,बेमौसम बारिश,सरहिंद रेलवे स्टेशन,दिल्ली-अमृतसर,भाजपा

Loading

चंडीगढ़ | कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य एवं केंद्र सरकारों से बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग करते हुए शनिवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रताव सिंह बाजवा के नेतृत्व में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात रोक दी।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 29 अप्रैल को सरहिंद, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ में अनाज मंडियों का दौरा किया था और किसानों की समस्याएं सुनीं। सांसद रावनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लुधियाना के निकट रेलवे यातायात रोक दिया। रावनीत सिंह ने कहा, “हम किसानों की समस्याओं को उठा रहे हैं, क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है।”

कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन के कारण बेहद व्यस्त दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर रेल यातायात बाधित रहा, जो एक-दो घंटे बाद समाप्त हो गया। पूरे पंजाब में किसान सरकार द्वारा गेहूं खरीदी की धीमी गति के कारण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर गेहूं की सरकारी खरीद में अव्यवस्था का आरोप है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending