Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब उपचुनाव में 70 प्रतिशत मतदान

Published

on

पंजाब, धुरी विधानसभा, कांग्रेस, विधायक, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी

Loading

चंडीगढ़| पंजाब में धुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में 1.52 लाख योग्य मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि व्यापक तौर पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। कांग्रेस के विधायक अरविंद खन्ना द्वारा निजी कारणों से जनवरी महीने में इस्तीफा दे देने के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा है। खन्ना को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के बीच था। चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी उतरे थे।

पिछले वर्ष मई महीने में हुए आम चुनाव में संगरूर लोकसभा सीट पर परचम फहराने वाली आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। धुरी विधानसभा क्षेत्र संगरूर लोकसभा सीट का हिस्सा है। यदि अकाली दल चुनाव जीतने में सफल रहे तो 117 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी को साधारण बहुमत (59) हासिल हो जाएगा। अकाली दल राज्य में 2007 से भारतीय जनता पार्टी के साथ साझा सरकार चला रहा है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending