Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नौसेना ने मछुआरे पर गोली चलाने की बात स्वीकारी

Published

on

Loading

मुंबई| भारतीय नौसेना ने सोमवार को स्वीकार किया कि मुंबई के तट से 80 किलोमीटर दूर अरबमें एक मछुआरे पर उन्होंने गलती से गोलियां चलाई थीं, क्योंकि वह अपनी नौका में वर्जित तेल क्षेत्र के बेहद करीब पहुंच गया था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना रविवार शाम की है, जब भारतीय नौसेना का एक ‘तत्काल सहायता जहाज’ उच्च सुरक्षा वाले वर्जित ‘ऑफशोर डेवलपमेंट एरिया ऑफ बम्बई हाई’ में सुरक्षा गश्ती पर था।

गश्ती कर रहे नौसैनिकों ने देखा कि मछली पकड़ने वाली एक नौका वर्जित तेल क्षेत्र के बिल्कुल पास पहुंच गई थी। नौका को वर्जित इलाके से हटने के लिए चेतावनी भी दी गई।

भारतीय नौसेना ने कहा, “बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जब नौका वर्जित क्षेत्र से नहीं हटी, तो नौसैनिकों ने चेतावनी के लिए पानी में गोलियां चलाईं, जो दुर्घटनावश नौका में मौजूद मछुआरे को जा लगी।”

गोली लगने के बाद मछुआरे को तत्काल हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

पीड़ित के परिवार को सूचित कर दिया गया है और घटना की सूचना संयुक्त अभियान केंद्र को दे दी गई है, जिसने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।

 

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending