Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोटबंदी से 105 लोग मर गए, ‘ट्विटर राजा’ चुप क्यों? : लालू

Published

on

केंद्र सरकार, नोटबंदी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, 'ट्विटर राजा', पटना गांधी मैदान

Loading

केंद्र सरकार, नोटबंदी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, 'ट्विटर राजा', पटना गांधी मैदान

                            Lalu-Prasad-Yadav

पटना | केंद्र सरकार की नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी से 105 लोग मर गए। कम से कम उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि तो देनी चाहिए। राजद अध्यक्ष ने ट्वीट कर इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ट्विटर राजा’ बताते हुए लिखा,

“देश में 105 लोग मर गए, मगर ‘ट्विटर राजा’ ने एको (एक भी) ट्वीट नहीं किया। माना, यह सब आपकी गलती से हुआ है, पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि तो देनी चाहिए, है कि नहीं!”

राजद ने केंद्र सरकार की नोटबंदी के फैसले के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। राजद कार्यकर्ता नोटबंदी के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 20 दिसंबर को एकदिवसीय धरना पर बैठेंगे और 20 से 26 दिसंबर तक गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।  राजद अध्यक्ष ने नोटबंदी के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में एक रैली करने की घोषणा भी की है। हालांकि अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending