Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोटबंदी : लोगों की लगातार परेशानी से आंध्र के मुख्यमंत्री नाखुश

Published

on

नोटबंदी, 500 और 1000 रुपये के नोट, मुख्यमंत्री, राजनीतिक, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

Loading

नोटबंदी, 500 और 1000 रुपये के नोट, मुख्यमंत्री, राजनीतिक, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

                        चंद्रबाबू नायडू

विजयवाड़ा | उच्च मूल्य के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने के 12 दिनों बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं होने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपनी अप्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी कि कोई एक समस्या इतने दिनों में हल न हुई हो।

लोगों की परेशानी जारी रहने को नायडू ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनकी तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) केंद्र में भाजपानीत राजग सरकार में सहयोगी दल है।

नोटबंदी के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को यहां आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि गरीब से लेकर अमीर तक, समाज के सभी वर्ग प्रभावित हैं।

काफी लंबे समय से नायडू 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की मांग कर रहे थे और गत महीने उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा कि लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों, बैंकरों की राज्यस्तरीय समिति (एसएलबीसी) और वित्त विभाग के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की समीक्षा की।

नायडू ने कहा कि इस संकट की घड़ी में लोगों की परेशानी कम करने के लिए सभी संबद्ध अधिकारियों को काफी तालमेल के साथ काम करना चाहिए। लोगों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए उन्होंने सभी बैंकों को कॉल सेंटर स्थापित करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने उन्हें सूचित किया है कि राज्य को 2000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं जिनमें 400 करोड़ की राशि 100 रुपये के नोटों में हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनधन खाता रूपे कार्ड से जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी लेनदेन नकद रहित होने चाहिए।

बैंकों को तालमेल के साथ काम करने के निर्देश देते हुए नायडू ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की किसी भी समस्या को रोकने के लिए पुलिस को पर्याप्त कदम उठाना चाहिए।

 

प्रादेशिक

गोयल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट कला विधि से बनाया पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

Published

on

Loading

लखनऊ। गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हाईयर स्टडीज महाविद्यालय लखनऊ के ललित कला विभाग के छात्रों ने 30 फीट के आकार में स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट की कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट्रेट बनाया।

यह दृश्य कला की नई विधा में धागे से बना पोर्ट्रेट अपने आप में खास है। इसे बनाने में कुल 30 घंटे का समय लगा। जिसमें धागे का वजन लगभग 15 किलो तथा उस धागे की कुल लंबाई लगभग 45 किलोमीटर है। छात्रों ने बताया कि चित्र के आकार में इस प्रकार की कला में यह अब तक का सबसे बड़ा आर्टवर्क है जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ द रिकॉर्ड तथा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रस्तावित है।

आठ छात्रों की टीम (ब्रेकअप टीम) का नेतृत्व बाराबंकी स्थित अमोली कला, रामनगर निवासी देवाशीष मिश्रा द्वारा किया गया। टीम के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों में अभिषेक महाराणा, आदर्श शांडिल्य, लारैब कमाल खान, अभय यादव, सानिध्य गुप्ता, आरुषि अग्रवाल व कृतिका जैन का नाम शामिल है। इसका संचालन डॉक्टर संतोष पांडेय, प्राचार्य गोयल इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज महाविद्यालय ने किया। निरीक्षण श्रीमती शिखा पांडेय वह राकेश प्रभाकर द्वारा किया गया। इसमें ललित कला विभाग के प्राध्यापकों व समस्त छात्रों के सहयोग रहा।

Continue Reading

Trending