Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : भाजपा के पोस्टर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी नदारद, नेहरू ने ली जगह

Published

on

नेहरू

Loading

नेहरू लखनऊ| कश्मीर समस्या के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आलोचना करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश में राष्ट्रवाद का अलख जगाने उतरी है। इस तिरंगा यात्रा में सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर के बाद अब नेहरू भी भाजपा के पोस्टरों में नजर आने लगे हैं लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी गायब हैं। उनकी जगह नेहरू ने ले ली है, जिससे यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा के पास अपना कोई आदर्श नेता नहीं है।

तिरंगा यात्रा के दौरान बाराबंकी में लगे भाजपा के नए पोस्टर इसकी गवाही दे रहे हैं। इस पोस्टर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं नेहरू और शास्त्री को प्रमुखता से स्थान दिया गया है लेकिन भाजपा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोस्टर से नदारद दिख रहे हैं।

यह पोस्टर सामने आने के बाद जहां भाजपा नेताओं को जवाब नहीं सूझ रहा है वहीं कांग्रेसी जमकर चुटकी ले रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह जिले में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

कार्यक्रम का आयोजन बाराबंकी में राजकीय विद्यालय के सभागार में किया गया था। तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने जो पोस्टर बनवाए थे उनमें प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

इस पोस्टर में भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय हैं लेकिन उनके पितामह मुखर्जी गायब है।

यह मामला सामने आने के बाद भाजपा जिला इकाई में हड़कंप मच गया है। भाजपा के पोस्टर में नेहरू का आना इसलिए भी बड़ी बात है क्योंकि भाजपा कश्मीर समस्या के लिए सिर्फ नेहरू को ही जिम्मेदार ठहराती है।

सवाल यह भी है कि क्या भाजपा के पास एक भी आदर्श नेता नहीं है। पहले महात्मा गांधी फिर सरदार पटेल, लालबहादुर शास्त्री और अब नेहरू।

कांग्रेस सांसद डॉ. पी.एल पुनिया का कहना है कि जनसंघ और आरएसएस ने कभी आजादी की लड़ाई में हिस्सा ही नहीं लिया है तो इनके आदर्श पुरुष कहां से होंगे। ये तो मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में सरकार चला रहे थे। इनके पूर्वजों ने देश की आजादी का ही विरोध किया था।

पुनिया ने कहा, “इनके आदर्श नेता सावरकर जी तो अंग्रेजों की मदद कर रहे थे इसलिए इनकी मजबूरी है कि ये गांधी, नेहरू, पटेल और शास्त्री का सहारा लें।”

भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का कहना है कि हम हर स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान करते हैं।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending