Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

निर्भया विवाद मामले में राजनाथ से मिले तिहाड़ के डीजी

Published

on

rajnath-nirbhaya-interview

Loading

नई दिल्ली। तिहाड़ के महानिदेशक (डीजी) आलोक वर्मा ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। डीजी ने यह मुलाकात 16 दिसंबर, 2012 को राष्ट्रीय राजधानी में घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक दोषी का बीबीसी द्वारा लिए गए साक्षात्कार के संदर्भ में की है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने हालांकि मुलाकात को सामान्य मामला बताया। अधिकारी ने कहा, “उन्हें तलब नहीं किया गया था, जैसी कि खबर है। वह आए और मंत्री तथा अन्य अधिकारियों से मिले।” साक्षात्कार में पीड़ित के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के दोषी द्वारा आक्रामक और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। यह साक्षात्कार बीबीसी की एक डॉक्यूमेंटरी के लिए लिया गया था और इस सप्ताह उसका प्रसारण होना था। लेकिन विवाद के बाद सरकार ने मीडिया को यह साक्षात्कार प्रसारित करने से रोक दिया है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending