Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नासा के मिशन से होगा सूखे का पूर्वानुमान

Published

on

नासा, वाशिंगटन, पृथ्वी, एसएमएपी, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, वैज्ञानिकों, बर्फ

Loading

वाशिंगटन| दुनिया भर में सूखे के पूर्वानुमान के लिए राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) द्वारा पृथ्वी की सतह के ऊपरी कुछ इंच तक की नमी को सटीकतापूर्वक मापने के लिए 31 जनवरी को लॉन्च किया गया स्वायल मॉइश्चर एक्टिव पैसिव (एसएमएपी) मिशन अप्रैल के अंत तक अपना काम शुरू कर देगा। एसएमएपी का प्राथमिक उद्देश्य नमी की मात्रा को मापना है, लेकिन यह इस बात की जानकारी भी देगा कि नमी बर्फ के रूप में है या द्रव के रूप में।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एसएमएपी का राडार वैज्ञानिकों, की तुलना में नमी की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। साथ ही यह भी बताएगा कि नमी ठोस रूप में है या द्रव रूप में। यह मिशन दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फ के पिघलने से संबंधित सटीक जानकारियां उपलब्ध कराएगा, जिससे वैज्ञानिकों को जमने/पिघलने के चक्र को अच्छी तरह से समझने में मदद मिलेगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending