Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नाफ्था से यूरिया उत्पादन जारी रखने की मंजूरी

Published

on

नई दिल्ली,आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अध्यक्षता,मंगलोर केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड

Loading

नई दिल्ली | आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को नाफ्था उपयोग करने वाले तीन ऊर्वरक संयंत्रों में यूरिया उत्पादन जारी रखने को मंजूरी दी। मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, मंगलोर केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड और साउदर्न पेट्रोकेमिकल्स इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन पाइपलाइन या अन्य माध्यमों के जरिए गैस आपूर्ति शुरू हो जाने तक नाफ्था का उपयोग कर पाएंगे।

केंद्रीय रसायन और ऊर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन तीन संयंत्रों में संचालन जारी रहने से दक्षिण भारत में खरीफ मौसम में यूरिया आपूर्ति की समस्या कम हो जाएगी। बयान में कहा गया है कि सीसीई की दिसंबर 2014 की बैठक में यह फैसला किया गया था कि तमिलनाडु और कर्नाटक नाफ्था पर मूल्य संवर्धित कर या प्रवेश शुल्क नहीं लगाएंगे। इन तीन संयंत्रों के अलावा पूरे दक्षिण भारत में सिर्फ आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में दो यूरिया संयंत्र हैं।

यदि ये तीन संयंत्र बंद हो जाएंगे, तो यूरिया के आयात पर निर्भरता बढ़ जाएगी। तीनों संयंत्र की कुल यूरिया उत्पादन क्षमता 14.88 लाख टन है और इनसे कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल में पूरे वर्ष आपूर्ति होती है, जहां की कुल मांग करीब 22.5 लाख टन सालाना है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending