Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

नहीं रहे हॉकी लीजेंड चरणजीत सिंह, टोक्यो ओलंपिक में दिलाया था गोल्ड

Published

on

Loading

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता चरणजीत सिंह का निधन हो गया। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर गुरूवार को गहरा शोक व्यक्त किया। दो बार के ओलंपियन, भारत के गौरवशाली दिनों का हिस्सा थे। एक करिश्माई हाफबैक, चरणजीत सिंह ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान को हराया। वह रोम में 1960 के ओलंपिक खेलों में रजत जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

20 नवंबर 1929 को जन्मे चरणजीत सिंह कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून और पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र थे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपने शानदार करियर के बाद उन्होंने शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन विभाग के निदेशक के रूप में काम किया। हॉकी इंडिया ने जून 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों को लेकर हॉकी इंडिया फ्लैशबैक सीरीज के लिए उनका एक साक्षात्कार लिया था, तो उन्होंने 1964 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल को याद किया था।

उन्होंने भावुकता के साथ कहा था, “उस समय के दौरान दोनों टीमों को सबसे मजबूत टीमों में माना जाता था और हमने उनके खिलाफ एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण आउटिंग की थी। इसके अलावा आप जानते हैं, जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो यह कितना भावुक हो जाता है, वह भी ओलंपिक फाइनल में। दोनों टीमों का गुस्सा शांत करने के लिए मैच को कुछ देर के लिए रोका भी गया। मैंने अपने साथियों से बात करने में समय बर्बाद करने के बजाय खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। हमारी कड़ी परीक्षा थी, लेकिन हमने शानदार कैरेक्टर दिखाया और 1-0 से मैच जीतने के बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के साथ स्वदेश लौटे।”

 

खेल-कूद

टी20 वर्ल्ड कप के लिए USA ने 15 सदस्यीय टीम का किया एलान, भारतीय खिलाड़ियों की भरमार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूएस ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी भारतीय मूल के मोनांक पटेल करेंगे। वहीं इस टीम में न्यूजीलैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी कोरी एंडरसन को भी जगह मिली है, जबकि भारतीय अंडर 19 के कप्तान रह चुके उन्मुक्त चंद इस टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए घोषित हुई अमेरिका की 15 सदस्यीय टीम में साल 2010 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहने वाले सौरभ नेत्रवालकर को भी जगह मिली है। भारतीय अंडर 19 टीम साल 2010 में खिताब तो अपने नाम नहीं कर पाई लेकिन सौरभ के साथ उस टीम में मिले केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और संदीप शर्मा जैसे खिलाड़ी थे। सौरभ ने इस अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका की 15 सदस्यीय टीम:

मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोनेस (उप-कप्तान), एंड्रीस गोस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, निसार्ग पटेल, नितीश कुमार, नोसतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवालकर, शेडली वैन शेलक्विक, स्टीवन टेलर, शायान जाहांगीर।

रिजर्व प्लेयर – गजानंद सिंह, जुआनोए ड्रेसाडाले, यासिर मोहम्मद।

Continue Reading

Trending