Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित

Published

on

दक्षिण अफ्रीका दौरे, भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, हॉकी इंडिया

Loading

बेंगलुरू| हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह दौरा 20 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा और इस दौरान भारतीय टीम जर्मनी, स्कॉटलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम के खिलाफ भी कुछ मैच खेले जाएंगे। रियो ओलम्पिक से पहले टीम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टीमों के खिलाफ खेलने का अवसर देने के लिए इस दौरे की योजना बनाई गई। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला टीम ने 36 वर्ष के अंतराल के बाद ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। टीम के कोच नील हॉगुड ने कहा, “हम दक्षिण एशियाई खेलों के बाद होने वाले इस विदेशी दौरे के लिए तैयार हैं। हम वहां विश्व की तीन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलेंगे जिससे हमें रियो ओलम्पिक की तैयारी में मदद मिलेगी।” टीम में गोलकीपर के रूप में सविता, रजनी इतिमारपु और योगिता बाली का चयन किया गया है।

वहीं दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, नमिता टोप्पो, जसप्रीत कौर, सुनीता लाकड़ा, पी. सुशीला चानू, गुरजीत कौर और रश्मिता मिंज को टीम की रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी दी गई है। रितू, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, हनिआलुम लाल राउत फेली, रेणुका यादव, एम. लीली चानू, नरिंदर कौर, निक्की प्रधान तथा मनप्रीत कौर को मिडफील्डर के रूप में शामिल किया गया है। भारतीय आक्रमण की जिम्मेदारी रानी रामपाल, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम, प्रीति दुबे और नवप्रीत कौर पर होगी। इस दौरे से पहले टीम गुवाहाटी में दक्षिण एशियाई खेलों में श्रीलंका और नेपाल का सामना करेगी।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending