Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नए जाल में फंस गए तेजस्वी यादव

Published

on

Loading

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव नए जाल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी के निर्माणाधीन मॉल की शिकायत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से की है।

मोदी ने आरोप लगाया है कि वन एवं पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर इस मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। मोदी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव को ज्ञापन देकर पिछले एक साल से पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर लालू प्रसाद के पुत्र द्वारा निर्माण कराए जा रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल की शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव के वन मंत्री होने के कारण राज्य सरकार प्राथमिकी दर्ज करवाकर निर्माण कार्य रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए मांग की है कि राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकार (सीया) प्राथमिकी दर्ज कर निर्माण रोकने में विफल रहा है। ऐसे में केंद्रीय प्राधिकार हस्तक्षेप की कार्रवाई करे।

उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि 750 करोड़ रुपये की लागत से 7़66 लाख वर्गफुट के विशाल मॉल के निर्माण की अनुमति राज्य प्राधिकार से नहीं ली गई है। नियमानुसार दो लाख वर्गफुट से अधिक के निर्माण के लिए पर्यावरण क्लीयरेंस लेना अनिवार्य है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending