Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के भाई का कोरोना से निधन

Published

on

Loading

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का 65 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। दोपहर 2.:45 बजे आखिरी सांस ली।

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सुशील मोदी ने ट्वीट किया, “मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65 साल) का आज पटना में दोपहर 2.45 बजे कोरोना से निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके।”

गौरतलब है कि लगातार बिहार में कोरोना कहर बरपा रहा है। अभी कुछ दिन पहले बिहार के मुख्य सचिव का भी कोरोना से निधन हो गया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो बुलेटिन जारी की उसके अनुसार बिहार में अब तक 3,73,261 संक्रमित मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

वहीं बिहार में कोरोना के एक्टिव पेशेंट अभी 1,08,202 हैं। बिहार में रिकवरी प्रतिशत 77.10 बताया गया है। गया में 969, बेगूसराय में 611, औरंगाबाद में 508, भागलपुर में 330 मरीज संक्रमित पाए गए।

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल

Published

on

Loading

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Continue Reading

Trending