Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘द कपिल शर्मा’ शो में कुमार की महिलाओं पर विवादास्‍पद टिप्‍पणी पर कपिल मुसीबत में

Published

on

'द कपिल शर्मा’ शो, कुमार, महिलाओं, विवादास्पसद टिप्पपणी,

Loading

कुमार ने महिलाओं को सामान बताया

मुंबई। कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर 1 जुलाई को लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास और शायरा शबीना अदीब पहुंचे थे और उन्‍होंने शो में खासी रौनक बिखेरी थी। यह शो हिट रहा। शो में पधारे आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने महिलाओं पर विवादस्पद टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शो टीवी पर प्रसारित हो चुका है और एकबार फिर कपिल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शिकायत दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि शो के दौरान कुमार विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है।

मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना, सामान तो आप ले ही गए हैं।बता दें कि शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देख रही थीं। इसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इस टिप्पणी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending