Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कपिल शर्मा जल्द करने जा रहे हैं शादी, लड़की का नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

कपिल शर्मा

Loading

मुंबई। लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर रहे कपिल शर्मा को लेकर बीते दिन एक बड़ी खबर सामने आई। कपिल जल्द ही छोटे पर्दे के सबसे मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं।

कपिल शर्मा

कपिल की वापसी की खबर मिलते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन अब कपिल शर्मा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो फैंस के खुशियों को डबल कर देगी।

कपिल शर्मा

खबर है कि कपिल शर्मा जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कपिल इस साल के अंत तक अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतराथ से शादी कर सकते हैं।

कपिल शर्मा

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल और गिन्नी की शादी दिसंबर में होगी। शादी के फंक्शन चार दिन तक चलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज के मुताबिक होगी। इसमें केवल करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले ही शामिल होंगे।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से ही होगी। कपिल शर्मा की दोस्ती बॉलीवुड के कई सितारों से है इसलिए माना जा रहा है कि उनकी शादी में कई सितारे शिरकत करते नजर आ सकते हैं। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending