Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

देव पटेल ऑस्कर जीतने से चूके

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस। भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ऑस्कर जीतने से चूक गए हैं। अमेरिकी अभिनेता महर्रशाला अली ने फिल्म ‘मूनलाइट’ में अपनी सशक्त भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया है।

देव ने अपनी मां अनीता के साथ ऑस्कर में शिरकत की थी। देव अपनी फिल्म ‘लॉयन’ के लिए नामांकित थे। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हो रहे ऑस्कर समारोह में हो रहा है। अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर ने विजेता अली को ऑस्कर दिया। महर्रशाला अली ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता बन गए हैं।

ऑस्कर मिलने से उत्साहित अली ने कहा, “मैं अपने शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहूंगा। मेरे शिक्षकों ने मुझे बताया था कि यह जीत तुम्हारी नहीं होगा बल्कि उन कहानियों और किरदारों की होगी जो निभाए गए हैं। मैं इस फिल्म की बेहतरीन टीम को भी धन्यवाद देता हूं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending