Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

देवरिया : थाने में विस्फोट के बाद सिपाही हुआ गम्भीर रूप से घायल, दोनों हाथ उड़े

Published

on

Loading

लखनऊ। देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाने में सोमवार को अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आग ताप रहे सिपाही अजीत सिंह बुरी तरह घायल हो गए। धमाके के बाद उनके दोनों हाथ उड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फरियाद लेकर आए एक युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। थाने में विस्फोट होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि ठंड ज्यादा होने के चलते रामपुर कारखाना थाने में अलाव जलाया गया था। अलाव में थाने में रखा कबाड़ जलाया जा रहा था। दोपहर को थाने के सिपाही अजीत सिंह व फरियादी धर्मेद्र सिंह अलाव ताप रहे थे।

अचानक अलाव में विस्फोट हो गया और अजीत सिंह के दोनों हाथ उड़ गए और शरीर के कई हिस्से में चोट आई। धर्मेद्र को भी चोटें आईं। बताया जा रहा है कि दीपावली के समय पकड़े गए पटाखे थाने में रखे गये हैं। हो सकता है कि कोई पटाखा उस अलाव में पहुंच गया हो और फट गया।

उधर, कहा जा रहा है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस महकमे का कोई बड़ा अधिकारी उन्हें देखने वहां नहीं पहुंचा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending