Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुष्कर्म संबंधित बयान पर पेरू में बवाल

Published

on

पेरू की संसद

Loading

लीमा | पेरू की संसद के सदस्य जुआन कार्लोस एगुरेन ने कहा है कि दुष्कर्म के कारण गर्भवती होना लगभग असंभव है। देश की महिला एवं कमजोर वर्ग की मंत्री मार्सेला हुएता ने इस टिप्पणी पर खेद जताया है। हुएता ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं की उपेक्षा दर्शाती हैं, जो महिलाओं के लिए काफी पीड़ादायक हो सकती है।

हुएता ने शनिवार को समाचार एजेंसी ‘एंडिना’ को बताया कि दुष्कर्म के मामले में गर्भपात को वैध करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पर गंभीर और विश्लेषणात्मक तरीके से चर्चा होनी चाहिए और महिलाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए। समाचार पत्र ‘अल कॉमर्शियो’ में मंत्री के प्रकाशित बयान के मुताबिक, “मुझे विश्वास है कि जब इस तरह के पीड़ादायक विषय पर बात की जाती है तो इससे महिलाएं प्रभावित होती हैं।” एगुरेन ने पिछले बुधवार को रेडियो स्टेशन पर कहा था कि दुष्कर्म भयावह है, लेकिन यह गर्भवती होने का कारण नहीं है। दुष्कर्म से गर्भवती होना लगभग असंभव है, क्योंकि यह सदमे की स्थिति में होता है।

क्रिस्टिन पोपुलर पार्टी (पीपीसी) के सांसद ने कहा कि पारिवारिक स्थितियों में होने वाले दुष्कर्मो में गर्भवती होने का डर होता है, क्योंकि यह निरंतर, स्थाई और सिलसिलेवार तरीके से हिंसात्मक है, जिससे महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेसनल आयोग दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिलाओं के गर्भपात को कानूनी ठहराने के विधेयक पर बहस कर रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending