Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

टीचर ने किया 28 छात्राओं के साथ दुष्कर्म, 3 महीने बाद ऐसे खुली पोल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक टीचर क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ यौन शोषण करता था। हैरान करने वाली बात ये है कि टीचर ये सब क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने करता था।

एक दिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उसकी करतूत सबके सामने आ गई। घटना अमेरिका के ओहियो की है। टीचर का नाम जॉन ऑस्टिन हॉपकिन्स है।

25 साल के जॉन को कोर्ट ने पहली क्लास की 28 लड़कियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार दिया है। उसने ओहियो के स्प्रिंगबोरो स्थित एक स्कूल में लड़कियों को अपना शिकार बनाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीचर छात्राओं का उनके क्लासमेट के सामने ही शोषण करता था। करीब 3 महीने तक टीचर ऐसा करता रहा, लेकिन अधिकारियों को खबर नहीं पहुंची।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending