Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली : सिपाही ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली में 26 वर्षीय सिपाही ने रविवार को सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया है कि उसकी हालत नाजुक है। सिपाही की 10 फरवरी को शादी होने जा रही थी।

दिल्ली के बाराखंभा पुलिस थाने में तैनात विपिन तोमर ने सुबह करीब आठ बजे अपनी सर्विस पिस्तौल से स्वयं को गोली मार ली। घटना मिंटो ब्रिज के करीब स्थित एक पुलिस बूथ में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिपाही को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विपिन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर का रहने वाला है। विपिन वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुआ। वह पिछले तीन साल से बाराखंभा पुलिस स्टेशन में बतौर सिपाही तैनात रहा है।

पुलिस ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि सिपाही ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया, “हमने विपिन तोमर के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही हम यह जान सकेंगे कि क्या वह किसी पारिवारिक या अन्य परेशानी से जूझ रहा था।”

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending