Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दिल्ली टेस्ट : जडेजा के 5 विकेट, द. अफ्रीका 121 रनों पर ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 121 रनों पर समेट दी।

दक्षिण अफ्रीका 14 रनों से फॉलोऑन को मजबूर हुआ लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन से बचने के लिए 134 रनों की जरूरत थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त होने के साथ ही दिन का खेल भी समाप्त कर दिया गया था। पहले लगा कि भारत शेष बचे 5 ओवर बल्लेबाजी करेगा लेकिन बाद में स्टम्प्स की घोषणा की गई। भारत को अब तक 213 रनों की बढ़त प्राप्त है।

दक्षिण अफ्रीका ने धीमी किंतु सावधान शुरुआत की लेकिन बाद में उसके बल्लेबाज एक के बाद एक भारतीय गेंदबाजों के बिछाए जाल में फंसते चले गए। शुरुआत सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (17) से हुई, जिन्हें उमेश यादव ने 36 रन के कुल योग रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। एल्गर और इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेमा बायुमा (22) ने इस सीरीज में दक्षिणअफ्रीका के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।

बायुमा भी हालांकि 40 के कुल योग पर रवींद्र जडेजा बोल्ड कर दिए गए। कप्तान हाशिम अमला (3) विकेट पर 34 गेंद झेलने के बाद 56 के कुल योग पर जडेजा की गेंद पर साहा के हाथों लपके गए। विकेटों के गिरने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुल रन में अभी तीन ही रन जुड़े थे कि उमेश ने एक बेहतरीन गेंद पर ज्या पॉल ड्यूमिनी (1) को बोल्ड कर दिया।

ड्यूमिनी की विदाई के बाद डीन विलास (11) ने कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (42) के साथ विकेट पर रुकने का प्रयास किया लेकिन 79 के कुल योग पर इशांत ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद इस मैच में पांच विकेट झटकने वाले केल एबॉट (4) को रविचंद्रन अश्विन ने चलता कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। यह विकेट 84 के कुल योग पर गिरा।

डिविलियर्स और डेन पीड (5) ने आठवें विकेट के लिए 19 रन जोड़े। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 100 रन पूरे किए। पीड का विकेट 103 के कुल योग पर गिरा। पीड की विदाई के बाद डिविलियर्स ने मोर्ने मोर्कल (नाबाद 9) के साथ नौवें विकेट के लिए 15 रन जोड़े लेकिन इस बाद वह जडेजा की गेंद पर लांग आफ पर इशांत के हाथों लपके गए। डिविलियर्स ने 78 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए। जडेजा ने अपना पांचवां शिकार किया। इमरान ताहिर (1) को अश्विन की गेंद पर लांग आन पर केएल राहुल ने लपका। भारत की ओर से जडेजा के अलावा उमेश और अश्विन ने दो-दो और इशांत ने एक सफलता हासिल की।

भारतीय पारी के हीरो रहे रहाणे, अश्विन :
इससे पहले, अजिंक्य रहाणे के करियर के पांचवें शतक और अश्विन के संघर्षपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए। भारत ने 117.5 ओवरों का सामना किया और 2.85 के औसत से रन बटोरे। भारतीय पारी चायकाल के ठीक बाद समाप्त हुई। भोजनकाल तक भारत ने आठ विकेट पर 326 रन बनाए थे। भोजनकाल के बाद केल एबॉट ने लगातार दो गेंदों पर अश्विन (56) और इशांत शर्मा (0) को चलता किया। उमेश यादव 10 रनों पर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से केल एबॉट ने पांच सफलता हासिल की। डेन पीड को चार सफलता मिली। एक विकेट इमरान ताहिर ने लिया। एबॉट ने दूसरे दिन गिले तीन में दो विकेट लिए। भोजनकाल तक अश्विन 53 और यादव पांच रनों पर नाबाद लौटे थे। अपने करियर का छठा अर्धशतक लगाने वाले अश्विन ने 140 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया। वह उमेश के साथ नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़ने में सफल रहे।

भारत के 300 रन 105.5 ओवरों में पूरे हुए। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में 29 ओवरों का सामना कर 95 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दूसरे सत्र में उसने 4.5 ओवरों का सामना कर आठ रनों पर दो विकेट गंवाए। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 231 रन बनाए थे।

पहले दिन स्टम्प्स तक रहाणे 89 और अश्विन 6 रनों पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन दोनो ने 98 रनों की साझेदारी निभाई। यह इस सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इसी साझेदारी के दौरान रहाणे ने देश में अपना पहला और करियर का पांचवां शतक पूरा किया। रहाणे ने अब तक भारत में सात पारियां खेली हैं। बीती छह पारियों में उनका सर्वोच्च योग 15 रन था। रहाणे ने 180 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनका विकेट 296 के कुल योग पर गिरा। 215 गेंदों का सामना कर 11 चौके और चार छक्के लगाने वाले रहाणे को इमरान ताहिर ने आउट किया।

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending