Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली : चावल की बोरियों के नीचे 4 कुचले

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में एक गोदाम के भीतर सोते समय चार मजदूरों पर चावल की बोरियां गिर पड़ीं, और इस दुर्घटना में चारों मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार रात हुई यह घटना तब प्रकाश में आई जब शुक्रवार को कुछ अन्य मजदूरों ने अपने साथियों को बोरियों के नीचे दबा पाया। सभी मृतकों को पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पवन (37), संतोष (24), लाल तून (23) और मनोज (22) के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending