Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली चर्च अग्निकांड का मुद्दा राज्यसभा में उठा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रेन ने राज्यसभा में मंगलवार को दिल्ली के एक चर्च में रहस्यमय तरीके से लगी आग का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है।

ओब्रेन ने कहा, “मैं हैरत और गुस्से में हूं। हम सब जानते हैं कि पूर्वी दिल्ली स्थित चर्च में क्या हुआ। यह जानबूझ कर निशाना बनाए जाने का मामला है।”

उन्होंने कहा, “इस घटना का समय महत्वपूर्ण है। यह कोई अकेला मामला नहीं है। ऐसी ही घटनाएं मध्य प्रदेश में भी हो चुकी हैं। ईसाई अल्पसंख्यों में भी अल्पसंख्यक हैं और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।”

तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को घटना पर बयान देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पूर्वी दिल्ली में स्थित एक चर्च में रहस्यमय तरीके से आग लगने की घटना सामने आई थी।

चर्च की देखभाल करनेवालों ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने चर्च में जानबूझ कर आग लगाई थी। मामले की छानबीन एक विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपा गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending