Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

दशहरा न दीवाली, हर रविवार करते हैं सफाई

Published

on

Loading

रायपुर। लोग आमतौर पर दीवाली-दशहरा या अन्य किसी उत्सव के अवसरों पर ही अपनी घरों की साफ-सफाई पर खास ध्यान देते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में ‘बंच ऑफ फूल्स’ ऐसी संस्था है, जो हर रविवार को स्वत: स्फूर्त शहर की साफ-सफाई को निकल पड़ती है। इतना ही नहीं संस्था द्वारा लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाते हैं।

संस्था ने अपनी स्थापना के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की और अपनी संस्था की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। वहीं संस्था को टेलीविजन धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम ने स्वच्छता पर राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया है।

संस्था के सचिव सतीश भूवालका ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘बंच ऑफ फूल्स’ एक ऐसी संस्था है, जिसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी है। इसमें बच्चे, बूढ़े, युवा सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। संस्था हर रविवार को स्वत: स्फूर्त साफ-सफाई का काम करती है। संस्था द्वारा अब तक 62 से ज्यादा स्थानों पर साफ-सफाई की जा चुकी है। संस्था ने एक वर्ष पूरे कर लिए हैं।

भूवालका ने बताया कि सालभर पहले जब संस्था की नींव रखी गई थी तो इसमें मात्र सात सदस्य ही थे, लेकिन आज सदस्यों की संख्या 100 पार कर चुकी है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट पर लोग अपने आस-पास की गंदगी वाली जगहों की फोटो ले कर अपलोड कर सकते हैं। पहले संस्था की रिसर्च और विकास समिति का दल जाकर स्थान देखता है और दूसरा दल जाकर वहां साफ-सफाई का काम करता है।

इस वेबसाइट के माध्यम से लोग संस्था से जुड़ सकते हैं और अपने सुझाव भी दे सकते हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि सात सदस्यों से शुरू हुई इस संस्था के सदस्यों की संख्या अब 100 हो गई है। संस्था में बच्चों से लेकर बुजुर्ग, हर वर्ग के लोग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दो नवंबर को अपने निवास कार्यालय में स्वच्छता अभियान से जुड़ी समाज सेवी संस्था ‘बंच ऑफ फूल्स’ के एक वर्ष पूरे होने पर संस्था की वेबसाइट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने केक काट कर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि संस्था उत्साह के साथ सफाई का काम कर रही है और लोगों को अपने साथ जोड़कर उन्हें इस महत्वपूर्ण काम के प्रति जागरूक भी कर रही है। इस काम को लगातार जारी रखने की जरूरत है। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि संस्था के सदस्य हर रविवार को साफ-सफाई का काम करते हैं। अब तक संस्था द्वारा 62 स्थानों पर साफ-सफाई का काम किया गया है।

इन जगहों में स्थानीय लोगों को एकत्र कर उन्हें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साफ-सफाई का महत्व बताया जाता है और साफ-सफाई के काम में उनकी मदद भी ली जाती है। एक स्थान से लगभग पांच क्विंटल कचरा एकत्र किया जाता है।

संस्था द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजानंदगांव के फ्लाई ओवर और रायपुर में जी ई रोड पर वंदना ऑटो शो रूम के पास साफ-सफाई कर वहां आकर्षक पेंटिंग बनाई गई। अब लोग इन स्थानों पर कचरा नहीं फेंकते।

 

लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा  

Published

on

By

These things fulfill the deficiency of calcium

Loading

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।

2.सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3.रागी

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4.पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।

5.चिया सीड्स

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।

deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,

डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Continue Reading

Trending