Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

त्रिपुरा : पत्रकार की हत्या पर राजनाथ को रिपोर्ट सौंपेंगे राज्यपाल

Published

on

Loading

अगरतला, 22 नवंबर (आईएएनएस)| त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय त्रिपुरा राज्य राइफल (टीएसआर) के जवान द्वारा मंगलवार को एक पत्रकार की हत्या की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सौपेंगे। रॉय ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया से कहा, मैं आज (बुधवार) दिल्ली जा रहा हूं और टीएसआर राइफल मैन द्वारा पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की हत्या की रिपोर्ट गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सौपूंगा।

उन्होंने कहा, कैसे बटालियन मुख्यालय कांप्लेक्स में टीएसआर का जवान पत्रकार की हत्या कर देता है?

पुलिस के अनुसार, अगरतला से 25 किलोमीटर दूर राधा किशोर नगर में टीएसआर के दूसरी बटालियन के राइफल मैन नंदु कुमार रेंग ने मंगलवार को एक विवाद के बाद अपनी एके-47 से पत्रकार दत्ता भौमिक (50) की हत्या कर दी थी।

रेंग दूसरी बटालियन के कमांडेंट तपन देबबरमा का अंगरक्षक है। पत्रकार भौमिक, देबबरमा से मुलाकात करने बटालियन मुख्यालय गए थे।

पुलिस ने रेंग और कमांडेंट देबबरमा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

राज्य सरकार ने इस मामले को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा की है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने हत्या की निंदा की और पुलिस महानिरीक्षक को हत्या की जांच के आदेश दिए।

भौमिक ‘सयादन पत्रिका’ और टेलीविजन चैनल ‘वेनगार्ड’ के लिए रिपोर्टिग करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य अध्यक्ष बिप्लव कुमार देब ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की और कहा, मुख्यमंत्री मानिक सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

त्रिपुरा वर्किं ग जर्नलिस्ट एसोसिएशन, त्रिपुरा जर्नलिस्ट यूनियन (टीजेयू) और अगरतला प्रेस क्लब समेत पूर्वोत्तर के अनेक पत्रकार संगठनों ने पत्रकार की हत्या की निंदा की और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

टीजेयू ने राज्य के गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। यह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है।

इससे पहले अगरतला से 35 किलोमीटर दूर मनडाई में 20 सितंबर को एक टेलीविजन पत्रकार शांतनु भौमिक (28) की भी हत्या कर दी गई थी।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending