Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तिआनजिन में खतरनाक सामग्रियों वाली कंपनियों की जांच

Published

on

Loading

तिआनजिन।  तिआनजिन में पिछले माह रासायनिक पदार्थो के एक गोदाम में हुए विस्फोटों के बाद यहां बिन्हाई न्यू एरिया में ऐसे रासायनिक पदार्थो का कारोबार करने वाली कंपनियों की सुरक्षा जांच शुरू की गई है। प्रशासन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि रविवार को शुरू हुई यह सुरक्षा जांच इस साल के अंत तक चलेगी। इसके तहत उन उद्यमों की जांच की जाएगी, जहां खतरनाक रसायनों का उत्पादन, भंडारण और इस्तेमाल होता है। खतरनाक रसायनों की ढुलाई करने वाली कंपनियों की भी सुरक्षा जांच की जाएगी।

बिन्हाई न्यू एरिया ने सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो, योजना एवं भूमि संसाधन, कार्य सुरक्षा और तिआनजिन बंदरगाह के लगभग 100 अधिकारियों के एक कार्यालय की स्थापना की है।

विषाक्त रसायनों के सुरक्षित उत्पादन के लिए आवश्यक शर्तो का पालन नहीं करने वाली कंपनियों को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही खतरनाक पाई जाने वाली कंपनियों के कामकाज को उसमें सुधार होने तक निलंबित कर दिया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में तिआनजिन प्रशासन ने इस तरह के स्थलों के प्रबंधन में सुधार की प्रतिबद्धता जताई थी और उनकी 24 घंटे ऑनलाइन जांच का निर्देश जारी किया था।

गौरतलब है कि तिआनजिन के गोदाम में 12 अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे दो विस्फोट हुए थे। इस गोदाम में भारी मात्रा में विषाक्त रसायन रखे हुए थे, जिसमें लगभग 700 टन सोडियम सायनाइड भी था। इन विस्फोटों में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending