Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

67वां एमी पुरस्कार : ‘ओलिव केट्रिज’ ने जीते कई पुरस्कार

Published

on

Loading

लॉस एंजिल्स।  67वें वार्षिक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार समारोह में यहां रविवार को ‘ओलिव केट्रिज’ ने कई पुरस्कार जीते। ‘ओलिव केट्रिज’ साल 2008 में आई एलिजाबेथ स्ट्राउट के उपन्यास पर आधारित चार घंटे की लघु श्रृंखला है।

इस टीवी श्रंखला में अभिनेत्री फ्रांसेस मैक्डोरमांड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार और उनके पति का किरदार निभाने वाले रिचर्ड जेकिंस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

‘ओलिव केट्रिज’ मिनी सिरीज में बिल मरे को भी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।इसी के साथ ‘ओलिव केट्रिज’ के कास्टिंग निर्देशकों- लॉरा रोसेनथाल और कैरोलिन पिकमैन को सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग के लिए सम्मानित किया गया।मिनी सिरीज का निर्देशन करने के लिए लिसा चोलोदेंको को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया।

एमी पुरस्कार समारोह का आयोजन यहां माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में हुआ, जिसकी मेजबानी एंडी सैमबर्ग ने की।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending