Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तकनीक के इस्तेमाल पर अधिक ध्यान दे रही सरकार : अखिलेश

Published

on

उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, ई-पीओएस, समाजवादी पेंशन, भ्रष्टाचार, लैपटॉप

Loading

उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, ई-पीओएस, समाजवादी पेंशन, भ्रष्टाचार, लैपटॉप

Akhilesh Yadav

लखनऊ  | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सप्लाई (ई-पीओएस) मशीन योजना के तहत खाद्य वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार की कोशिश है कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा गरीबों को लाभ पहुंचाया जा सके। लखनऊ स्थित लोकभवन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत करते हुए यह बातें कही।  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हम तकनीक का

इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता को लाभ देना बड़ी चुनौती है। अखिलेश ने कहा, “मैं समझता हूं कि रतन टाटा का उप्र से गहरा रिश्ता बनता जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि टाटा से और ज्यादा काम करने की प्रेरणा मिलती है।” सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। समाजवादी पेंशन में भी तकनीक का प्रयोग किया गया। अब स्मार्टफोन जनता से भी जुड़ेंगे। अभी इसकी शुरुआत शहरी क्षेत्र से हो रही है। बाद में यह गांवों तक भी पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादियों ने तकनीका के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। लैपटॉप इतने बांट दिए हैं कि किसी प्रदेश में इतने लैपटॉप नहीं बांटे गए। लोग सपना दिखा रहे हैं और हम काम कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। अखिलेश काफी प्रगतिशील मुख्यमंत्री हैं। वह प्रदेश में नित नए विकास कर रहे हैं। अखिलेश अब मुझे करीबी दोस्त लगने लगे है।

उनसे जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है।  प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा, “प्रदेश सरकार टाटा ट्रस्ट के सहयोग से इस परियोजना को लखनऊ नगर की 675 राशन की दुकानों पर चला रही है। जहां ई-पीओएस मशीन के माध्यम से लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी सफलता के बाद परियोजना का चरणबद्ध विस्तार करने का फैसला किया गया है।”

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending