Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

डेविस कप : पेस-बोपन्ना हारे, भारत की मुश्किल बढ़ी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में चेक गणराज्य के साथ जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को युगल में लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की हार के साथ भारत 1-2 से पिछड़ गया है। पेस और बोपन्ना की हार के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब भारत को विवा क नम्बर-1 टीम के खिलाफ यह मुकाबला अपने नाम करने और वर्ल्ड ग्रुप में पहुंचने के लिए रविवार को होने वाले दोनों उलट एकल रबर हर हाल में अपने नाम करने होंगे।

बीते सप्ताह स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन में मिश्रित युगल खिताब का स्वाद लेकर आए पेस और बोपन्ना और राडेक स्टेपानेक और एडम पावलासेक की जोड़ी ने 7-5, 6-2, 6-2 से हराया। यह मैच दो घंटे नौ मिनट चला।

दिग्गज स्टेपानेक और 20 साल के एडम ने भारी उमस के बीच अपने से ऊंचे वरीय भारतीय जोड़ीदारों को दोयम साबित किया। एडम अपने करियर का दूसरा डेविस कप मैच खेल रहे थे। पेस तो कुछ हक तक अपने रंग में नजर आए लेकिन बोपन्ना उनका साथ नहीं दे सके। दोनों के बीच कई मौकों पर तालमेल की भी कमी देखी गई।

बहरहाल, मुकाबलों के पहले दिन युकी भाम्बरी पहला एकल मैच हार गए थे लेकिन सोमदेव देवबर्मन ने जोरदार खेल दिखाते हुए दूसरा एकल जीत भारत को बराबरी दिलाई थी। अब एक बार फिर पूरा फोकस युकी और सोमदेव पर आ गया है, जो रविवार को उलट एकल मुकाबले खेलेंगे। विश्व के 125वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी युकी 40वीं वरीयता प्राप्त जिरी वेसेले से भिड़ेंगे। युकी को पहले एकल मैच में 85वें वरीयता प्राप्त लुकास रोसोल ने हराया था। सोमदेव ने वेलेसे को हराया था और अब वह रोसोल की चुनौती का सामना करेंगे। इस तीन दिवसीय मुकाबले को जीतने वाली टीम को 2016 में वर्ल्ड ग्रुप में खेलने का मौका मिलेगा जबकि हारने वाली टीम को अपने क्षेत्र के ग्रुप-1 में लौटना होगा।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending