Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रियो में अच्छा नहीं खेले तो संन्यास लेंगे लिएंडर : पिता

Published

on

लिएंडर पेस, पिता-वेस पेस, रियो ओलम्पिक

Loading

नई दिल्ली| भारत के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में से एक लिएंडर पेस अगले साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के बाद संन्यास ले सकते हैं। लिएंडर के पिता-वेस पेस ने कहा कि अगर लिएंडर रियो में अच्छा नहीं खेले तो फिर वह टेनिस जारी नहीं रखेंगे। वेस पेस ने कहा कि कहा कि फिलहाल लिएंडर का पूरा ध्यान ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करना और वहां खेलने पर है। उनका खेल भविष्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि वह खे इस महाकुंभ में कैसा प्रदर्शन करते हैं। वेस पेस ने कहा, “अगर लिएंडर ओलम्पिक में अच्छा नहीं खेल पाते हैं तो फिर उनका खेलना जारी रखने का कोई कारण नहीं बनता। ऐसे में वह संन्यास ले लेंगे। हां, अगर वह अच्छा खेले तो फिर वह कुछ और समय तक टेनिस में सक्रिय रह सकते हैं।”

“लेकिन यह उसका फैसला होगा। हमने इस विषय पर कभी चर्चा नहीं की है। वह अपने खेल को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। देखते हैं कि अगले साल क्या होता है।” वेस पेस खुद एक अंतर्राष्ट्रंीय हॉकी खिलाड़ी लड़ी रह चके हैं और 197 के म्यूनिख ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का सदस्य थे।

वेस पेस ने कहा कि लिएंडर रियो में मिश्रित व पुरुष युदल दोनों वर्गों में खेलना चाहते हैं। पेस ने कहा, “वह रियो में पुरुष युगल रोहन बोपन्ना और मिश्रित युगल सानिया मिर्जा के साथ खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। अब तक की तो यही तैयारी है।” लिएंडर अगर रियो में खेलते हैं तो यह उनका सातवां ओलम्पिक होगा। वह पहली बार 1992 में खेले थे। 1996 के अटलांटा ओलम्पिक में लिएंडर नेकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह ओलम्पिक में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending