Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डेनमार्क में रह रहा संदिग्ध ब्रिटिश आतंकवादी

Published

on

Loading

लंदन| मैनचेस्टर (ब्रिटेन) के एक संदिग्ध आतंकवादी के डेनमार्क में रहने की खबर मिली है, जिसकी ब्रिटेन वापसी पर प्रतिबंध लगाया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क के नागरिक अहमद हालाने (22) की परवरिश ब्रिटेन के बोल्टन और चार्लटन शहरों में हुई है। उस पर विदेश में आतंकवादी संगठनों के साथ जुड़ा होने का संदेह है।

अहमद की दो छोटी बहनें जहरा और सलमा हालाने भी पिछले साल जून महीने में जिहादी बनने के लिए सीरिया गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, अहमद ने सीरिया और सोमालिया में जिहादी गुटों के साथ काम किया है।

इस समय वह डेनमार्क के अरहुस शहर में रह रहा है और यूरोपीय संघ के देशों में उसे बेरोकटोक यात्राएं करते देखा गया है, जबकि ब्रिटिश सरकार ने उसे सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक बताया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending