Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

Published

on

Loading

जकार्ता | इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में पुलिस के साथ गोलीबारी में छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमर ने रविवार को कहा कि मारे गए आतंकवादी जमाह अंशरुत दौला (जेएडी) के सदस्य थे। उन्होंने शनिवार को दो यातायात पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की थी।

अमर ने कहा कि वारदात का क्रम शनिवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जब उन्होंने तुबन में दो पुलिसकर्मियों पर एक कार से गोलीबारी की। पीछा करने के दौरान वे कार से उतरकर धान के खेत में चले गए, जहां अंतत: मोबाइल ब्रिगेड और आतंकवाद निरोधक पुलिस के उन्हें मार गिराया। पुलिस ने संदिग्धों की कार, छह आग्नेय शस्त्र, दर्जनों 9 एमएम की गोलियां, चार सेल फोन, एक टू-वे रेडियो, चाकू और आतंक संबंधी प्रचार सामग्री जब्त की।

अमर ने कहा, “यह हमला जेएडी के नेता जैनल अंशोरी ने आतंक निरोधक पुलिस द्वारा शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किए जाने के बदले के तौर पर कराया।” मृतकों में से चार की पहचान अदी हंदोको, सत्रिया अदितामा, युधिष्ठिर रोस्तिप्रयोगी और एंडार प्रासेत्यो के रूप में की गई। जेएडी इंडोनेशियाई कट्टरपंथियों का एक समूह है। इसकी स्थापना 2015 में हुई। यह आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के प्रति वफादारी जताता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending