Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

डीटीसी के 20 चालकों के निलंबन के आदेश

Published

on

नई दिल्ली,दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय,दिल्ली परिवहन निगम,औचक निरीक्षण,अनुपलब्धता

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के 20 चालकों को निलंबित किए जाने का आदेश दिया है। रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक मंत्री के औचक निरीक्षण में उन चालकों को काम पर से अनुपस्थित पाया गया। राय ने राजघाट के पास स्थित डीटीसी डीपो का निरीक्षण किया था। उन्होंने पाया कि नियमित चालकों ने संबंधित अधिकारियों को काम पर से अनुपस्थित रहने की सूचना नहीं दी थी।

डीटीसी के पास 12,226 चालक हैं। उनमें से 8,039 नियमित हैं और 4,187 ठेके पर हैं। बयान के मुताबिक, “उन्होंने आम लोगों को सार्वजनिक परिवहन सेवा के जरिए यात्रा करने के अधिकार का हनन कर असुविधा पैदा की है।” राजघाट डीपो में 170 बसें हैं। निरीक्षण के समय 100 बसें ही डीपो से बाहर गई थीं। 57 बसें डीपो के अंदर थी। ये बसें कई कारणों से डीपो के अंदर थीं, जिनमें चालकों की अनुपलब्धता भी एक है। मंत्रालय के मुताबिक, डीटीसी के पास 4,705 बसें हैं। औसतन 600-900 बसों का संचालन नहीं हो पाता है। खासकर शाम के वक्त बसों का संचालन कम हो जाता है। इसका प्रमुख कारण चालकों का अभाव है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending