Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

डरबन करेगा राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी

Published

on

Loading

ऑकलैंड। दक्षिण अफ्रीका के डरबन को राष्ट्रमंडल खेलों-2022 की मेजबानी मिल गई। इसी के साथ डरबन राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला अफ्रीकी महाद्वीप का पहला शहर बन जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ से संबद्ध 71 देशों और क्षेत्रों ने बुधवार को यहां आयोजित एक महासभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। डरबन ने महासभा में अपनी मेजबानी के दावे को आखिरी बार पेश किया और उसे मेजबानी मिल भी गई। महासभा में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के सदस्यों ने राष्ट्रमंडल खेलों में खेले जाने वाले खेलों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 16 किए जाने के पक्ष में मतदान किया।

स्कॉटलैंड की लुईस मार्टिन को महासंघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने मलेशिया के प्रिंस टुंकु इमरान की जगह ली। इमरान पिछले चार वर्ष से इस पद पर थे।

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending