Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ट्विटर पर बोले नीतीश, कहा- केंद्र सरकार ‘यूनियन ट्विटर गवर्नमेंट’

Published

on

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार को सही मायने में ‘यूनियन ट्विटर गवर्नमेंट’ कहा जा सकता है। उन्होंने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया जिले में आयोजित परिवर्तन रैली से कुछ घंटे पूर्व कही। दिलचस्प बात यह है कि नीतीश ने भी मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधने कि लिए ट्विटर का ही सहारा लिया है।

नीतीश ने ट्वीट किया, “आखिरकार हमें ऐसी सरकार मिल गई है, जिसे यूनियन ट्विटर गवर्नमेंट कहा जा सकता है। केंद्र सरकार ट्विटर पर ही सुनती है, काम करती है और ट्विटर पर ही प्रतिक्रिया देती है।” दूसरी तरफ बिहार के नए राज्यपाल रामनाथ कोविंद की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी नीतीश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। नीतीश ने नई दिल्ली से पटना लौटने के बाद कहा, “केंद्र सरकार ने राज्यपाल की नियुक्ति में पुरानी परंपरा का भी निर्वहन नहीं किया। राज्यपाल की नियुक्ति के मामले में मुख्यमंत्री से न राय मांगी गई और न ही नियुक्ति की जानकारी दी गई।”

नीतीश ने बगैर किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि राज्यपाल को जाति विशेष के प्रतिनिधि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इससे उनकी मंशा साफ हो रही है कि वे बिहार की राजनीति को किस गड्ढे में ले जाना चाहते हैं। राज्यपाल तो पूरे राज्य के लिए होते हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending