Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

हिन्दू धर्म में क्यों है स्नान का खास महत्व

Published

on

Loading

हिन्दू धर्म के वेदों में सुबह जल्दी स्नान करने को स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम माना गया है। लेकिन नवीन जीवनशैली में सूर्य निकलने से पूर्व सभी के लिए नहाना संभव नहीं हो पाता। लेकिन यदि इन सब से हट कर केवल धर्म की बात की जाए तो हिन्दू धर्म में शारीरिक के साथ-साथ मानसिक और आत्मिक स्वच्छता के ऊपर काफी बल दिया गया है। समय के साथ इन नियमों में बदलाव हुए हैं लेकिन फिर भी ऐसे कई कार्य है जिनको करने के बाद स्नान करना जरुरी माना गया है।

आपको बता दें कि स्त्री हो या पुरुष, शारीरिक संबंध बनाने के बाद नहाना आवश्यक है क्योंकि काम-क्रिया के बाद स्त्री और पुरुष दोनों ही अपवित्र हो जाते हैं। अतः जब तक वे नहाएँगे नहीं तब तक किसी भी कार्य के लिए उपयुक्त नहीं माने जाएँगे।

संभोग के बाद किसी भी धार्मिक क्रिया में शामिल होना अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद स्नान अवश्य करें और स्नान करके ही अन्य किसी कार्य में शामिल हों। नहाने से पूर्व घर की साफ़ सफ़ाई भी नहीं की जानी चाहिए क्योंकि ऐसा करके आप घर को और गंदा कर रहे होते हैं। व्यक्ति को सप्ताह में एक बार पूरे शरीर में तेल मालिश अवश्य करनी चाहिए। लेकिन एक बात का ध्यान भी ज़रूर रखें कि तेल मालिश के बाद स्नान करना उतना ही जरूरी है जितना कि तेल मालिश करना।

बाल कटवाने के बाद स्नान करना बेहद जरूरी है ताकि कटे हुए बाल आपके शरीर से हट सकें। क्योंकि अगर ये बाल आपके शरीर पर रह गए तो ये बैक्टीरिया को आमंत्रित करेंगे। जो निश्चित तौर पर आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाएँगे।

मृतक का शरीर जब पंच तत्वों में विलीन हो जाता है, तब वे बैक्टीरिया निकल कर बाकी लोगों के शरीर को चपेट में लेने का प्रयास करते हैं। यदि इन्हें समय रहते साफ़ न किया जाए तो ये हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए स्नान करना आवश्यक है।

स्नान के अलावा हाथ पैर धोना भी उपयुक्त माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भोजन ग्रहण करने के पहले और सूर्य और चंद्र ग्रहण के बाद नहा कर ही किसी धार्मिक काम को करना चाहिए।

शवयात्रा या अंतिम संस्कार से लौटने के बाद व्यक्ति को घर में प्रवेश करने के पहले स्नान कर लेना चाहिए। मृत्यु के बाद मृतक के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है। जिससे शरीर बैक्टीरिया उत्पन्न करने लगता है। यह बैक्टीरिया अन्य लोगों के शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं।

लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा  

Published

on

By

These things fulfill the deficiency of calcium

Loading

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।

2.सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3.रागी

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4.पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।

5.चिया सीड्स

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।

deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,

डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Continue Reading

Trending