Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जानें सऊदी के शहजादे को क्यों कहना पड़ा, मैं गांधी या मंडेला नहीं…

Published

on

Loading

सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान का नाम दुनिया के शाही रईसों में आता है। अपने एक इंटरव्यू में प्रिंस ने अपनी अमीरी का जिक्र करते हुए कहा कि वह बहुत दौलतमंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं गांधी या मंडेला नहीं हूं। मैं गरीब शख्स भी नहीं हूं।

बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हाल में कई राजकुमारों पर कड़ी कार्रवाई करने वाले शहजादे बिन सलमान अपने शाही खर्च के लिए आलोचना का सामना करते रहते हैं। उनका कहना है, “जहां तक मेरे निजी खर्च का सवाल है तो मैं एक अमीर आदमी हूं। मैं कोई गांधी या मंडेला नहीं हूं।” सऊदी के प्रिंस फ्रेंच शैटो के भी मालिक हैं और इसे दुनिया का सबसे महंगा घर माना जाता है।

फिलहाल प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं और मंगलवार को वह यूएस राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात में दोनों देशों के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले ईरान को लेकर चर्चा हो सकती है।

माना जा रहा है कि सलमान यूएस राष्ट्रपति के सामने अपने देश में किए गए सामाजिक बदलावों और अपनी विदेश नीति का जिक्र कर सकते हैं। राजकुमार सलमान ने यह बात भी स्वीकार की कि सऊदी अरब रूढ़ीवादी इस्लाम की जकड़ में है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब इस रूढ़ीवादिता का शिकार 1979 में हुआ था। उस समय ईरान में इस्लामिक रिवॉल्यूशन आया जिसके बाद मक्का की मस्जिद पर चरमपंथियों ने कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि असली सऊदी अरब ऐसा था ही नहीं, वह चाहते हैं कि लोग अपने स्मार्टफोन पर 60 और 70 के दशक के सऊदी अरब को सर्च करके देखें।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending