Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जहर से नहीं हुई थी सुनंदा पुष्कर की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत केस में एफबीआई की फोरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को मिल चुकी है। करीब नौ महीने के बाद अमेरिकन जांच एजेंसी द्वारा सौंपी गई इस रिपोर्ट में सुनंदा के शरीर में जहर की पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने बुधवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के विसरा नमूनों की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। सुनंदा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बस्सी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमें ई-मेल द्वारा एफबीआई की फोरेंसिक रिपोर्ट मिली है। विस्तृत रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बोर्ड इसकी जांच करेगा।”

गौरतलब है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों के पैनल ने कहा था किजिस जहर के कारण सुनंदा की मौत हुई है, उसकी जांच की सुविधा भारतीय लैब में संभव नहीं है। इसके बाद सुनंदा के विसरा के नमूनों को अमेरिका भेजा गया था। सुनंदा पुष्कर को 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक आलीशान होटल में रहस्मय परिस्थिति में मृत पाया गया था। एक जनवरी, 2015 को पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending