Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जवान को थप्पड़ मारना महिला को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सेना के जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला सेना के जवान को बीच रोड पर थप्पड़ मारती हुई नज़र आ रही थी। लोगों ने जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला की जमकर आलोचना करते हुए उसे तुरंत गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।

यह घटना दिल्ली के वसंत कुंज की है। पीड़ित जवान जवान अपने साथियों के साथ सेना के ट्रक में कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनके वाहन के सामने अचानक एक महिला ड्राइवर अपनी कार लेकर आ गई। जवान ने भी तुरंत अपने वाहन में ब्रेक लगा दिया। दोनों वाहनों के बीच कोई टक्कर तो नहीं हुई लेकिन महिला अपनी कार से उतरकर जवान को अपशब्द कहने लगी।

इस दौरान जवान भी अपने वाहन से नीचे उतर आया और महिला को समझाने की कोशिश की। हालांकि महिला इसके बाद भी नहीं मानी और जवान के एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गुरुग्राम स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी इंडिका कार को सीज कर दिया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending