Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जय गंगाजल के पोस्टर में भावुक दिखीं प्रियंका

Published

on

Loading

मुंबई। प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ के पहले पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा भावुक,पर सख्त नजर आईं। इस पोस्टर में उनकी आंखों में आंसू दिख रहे हैं।

प्रियंका ने फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ यह भी साझा किया, “बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। ‘जय गंगाजल’ में मुझे लेने के लिए शुक्रिया प्रकाश जी। दोस्तों, यह फिल्म आपको चार मार्च, 2016 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।”फिल्म के पोस्टर के लिए प्रियंका की काफी सराहना की गई है।

संगीतकार विशाल ददलानी ने ट्विटर पर लिखा, “आपको शांत देखा। यह बहुत गंभीर भी है। इसमें गुस्सा भी है।”कुणाल कोहली ने लिखा, “प्रियंका चोपड़ा आप अपनी सभी फिल्मों के साथ अपना स्तर ऊंचा कर दुनिया को चकित करती जा रहीं हैं। यह सब करने के लिए आप कितने घंटे काम करती हैं?”

फिल्म ‘जय गंगाजल’ 2003 में आई अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘गंगाजल’ की सीक्वल है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending