Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जयललिता के निधन की जांच को लेकर समर्थकों संग भूख हड़ताल पर पन्नीरसेल्वम

Published

on

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थक बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत की न्यायिक जांच की मांग करते हुए एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह विरोध प्रदर्शन तमिलनाडु, पुडुचेरी और करइकल के सभी जिला मुख्यालयों पर हो रहा है। यह सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।

पन्नीरसेल्वम के समूह से जुड़े ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के सांसद और विधायक भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।

जयललिता का 5 दिसंबर को अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। वह 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थीं। पन्नीरसेल्वम समूह के सदस्यों ने जयललिता के निधन की स्थितियों पर संदेह जताया है। पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान जयललिता की मौत की न्यायिक जांच की घोषणा की थी।

तमिलनाडु की सरकार ने 6 मार्च को जयललिता की चिकित्सा संबंधी जानकारी को सार्वजनिक करते हुए कहा था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा मिली थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending