Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लोकसभा में उठी जयललिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की मौत का मुद्दा उठाया और इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।

एआईएडीएमके के सदस्य लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की आसंदी के समक्ष पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ‘न्याय’ की मांग की।

जयललिता का पांच दिसंबर, 2016 को लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया था।

शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न् 11.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित हुई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending