Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जंक फूड महिलाओं की कमज़ोरी

Published

on

Loading

मेलबर्न आमतौर पर जंकफूड की ओर पुरुषों की अपेक्षा, महिलाओं का झुकाव ज्यादा होता है। एक नए शोध में बताया गया है कि किशोरावस्था में स्वास्थ्यवर्धक भोजन से पुरुषों में जंक-फूड के प्रति लगाव कम किया जा सकता है, लेकिन महिलाओं में इसकी संभावना कम होती है। ‘एफएएसईबी’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, जंक फूड के प्रति झुकाव की तीव्रता काफी हद तक, गर्भावस्था के अंतिम दिनों में माता के आहार पर भी निर्भर करता है।

वयस्क होने के दौरान जंक फूड से जुड़ी दो महत्वपूर्ण विंडो हैं।

आस्ट्रेलिया के एडिलेड विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टर शोधकर्ता जेसिका गुगुशेफ ने बताया, “हमारे शोधकर्ताओं का कहना है कि मनुष्यों में गर्भावस्था के अंतिम दिनों में मां का ज्यादा जंक फूड लेना, गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उसके जंकफूड लेने की अपेक्षा, बच्चे के लिए कहीं ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।”

गुगुशेफ ने कहा, “शोध में यह भी बताया गया है कि अगर माता ने गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में जंकफूड खाया है, तो गर्भावस्था के अंतिम दिनों में उसे कम करके, बच्चे पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों को रोका सकता है।”

अध्ययन के अनुसार, दूसरी महत्वपूर्ण विंडो किशोरावस्था के दौरान जंक फूड के प्रति लगाव को दूर करने की है।

गुगुशेफ ने बताया, “हमने पुरुषों और महिलाओं में अंतर पाया। हमारे प्रयोगों ने दर्शाया कि पुरुष, किशोरावस्था के दौरान स्वास्थ्यवर्धक आहार खाकर जंक फूड की प्राथमिकताओं को बदल सकते हैं, लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं कर पातीं।”

मना जाता है कि जंकफूड की वरीयता, सामान्य प्रतिफल प्रणाली (ओपियोइड और डोपामाइन संकेतन मार्ग) के एक गंतव्य का परिणाम माना जाता है।

कम संवेदनशील प्रतिफल प्रणाली वाली संतानों को ऐसे एहसास के लिए अधिक वसा और चीनी की जरूरत होती है।

परियोजना के नेतृत्वकर्ता बेवर्ली मुहल्हॉस्लर ने बताया, “दिमाग का यह हिस्सा इन महत्वपूर्ण विंडो में किशोरावस्था के दौरान सबसे तेज विकास करता है, इसलिए इस दौरान परिवर्तन की संभावना सबसे ज्यादा होती है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending