Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छत्तीसगढ़ में आंधी ने उजाड़े गरीबों के आशियाने

Published

on

Loading

जांजगीर-चांपा/डभरा, 28 मई (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार रात की आंधी ने गरीबों के आशियाने ही उजाड़ दिए।

आंधी इतनी जोरदार थी कि गांव के लगभग दर्जन भर मकानों को अपनी चपेट में ले लिया और छप्पर समेत दीवारें भी गिरा दीं। बेघर हो चुके लोग अब खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हैं।
गांव में बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से घर तबाह होने की भी खबर है। इस घटना के बाद राजस्व अमला ग्रामीणों को हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

अचानक आई आंधी से गांव कौड़िया और आस-पास के गांवों में घरों के छप्पर हवा में उड़ गए। पेड़ के गिरने से कई घर तबाह हो गए। इस गांव में ऐसा ही मंजर 26 मई को भी देखा गया था। अचानक आई तेज आंधी से गरीबों के आशियाने उजड़ गए थे और वृद्धा भूरीबाई (75) बाल-बाल बची थी।

अत्यंत गरीबी से जूझ रही भूरीबाई अपने पोते के साथ छोटे से घर में रहती थी। उसका बेटा कमाने के लिए बाहर चला गया है। गांव के बिरिच, साहेबलाल, फिरतराम, फूलसाय और लटियाडीह के नेहरू व बोधीलाल का घर तेज हवा में उजड़ गया। ग्रामीण अपने आशियाने को फिर कैसे खड़ा करेंगे, इस सोच में पड़े हैं।

ग्राम पंचायत लटियाडीह की सरपंच बरतबाई कांत ने कहा, शनिवार की रात अचानक आई आंधी से कई गरीबों के घर उजड़ गए हैं। भारी नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है।

वहीं, डभरा के तहसीलदार नीलम टोप्पो ने कहा कि कुछ गांवों में तेज आंधी के चलते कच्चे मकान के छप्पर उड़ने और पेड़ गिरने की घटना की जानकारी मिली है। आरआई व पटवारी को संबंधित गांवों में हुई क्षति का आकलन करने को कहा गया है। इसके बाद आर्थिक सहायता मंजूर की जाएगी।

Continue Reading

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending