Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन भूस्खलन में 12 लोगों की मौत की आशंका

Published

on

Loading

चीन भूस्खलन में 12 लोगों की मौत की आशंका

वुहान । चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन के बाद से लापता 10 लोगों के बचने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 12 होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

बचाव कार्यो में लगे दमकलकर्मियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे नानझांग काउंटी के मिराज होटल में यह घटना उस समय हुई जब होटल के पीछे लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र का मलबा होटल पर ढह गया। होटल मालिक हे दाहुई लापता लोगों में शामिल हैं।

कुल 15 लोग मलबे में फंस गए। बचावकर्मियों ने पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई।

तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे इमारत की पहली मंजिल के रेस्तरां में होटलकर्मी और मेहमान फंस गए।

राहत कर्मियों ने दूसरी किसी घटना के प्रति सावधानी बरतने के लिए बचाव कार्य रोक दिया है। राहतकर्मी दुर्घटनास्थल से चट्टानों को हटा रहे हैं। इसके बाद ही वे बचाव कार्य शुरू करेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending